पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Benipur News Decision To Spread Awareness About Corona Virus Among People

कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेनीपुर | कोरोना वायरस से बचाव के लिए शनिवार को प्रशासनिक महकमे में दिनभर बैठकों की दौड़ चलती रही । सुबह 10 बजे प्रखण्ड मुख्यालय में सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रशासन को विशेष निर्देश देते हुए लोगों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। दूसरी ओर एसडीओ प्रदीप कुमार झा के कार्यालय कक्ष में प्रशासनिक पदाधिकारी एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित कर विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीडीओ विनय मोहन झा, सीओ पंकज कुमार झा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमरनाथ झा,अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक रोहित चंद्र झा. बीईओ इंदु सिन्हा, उप प्रमुख प्रेम कुमार झा आदि मौजूद थे। डीएम के निर्देश पर एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने औषधि निरीक्षक आदिल हसन तारीक के साथ लगभग एक दर्जन दवा दुकानों का निरीक्षण किया और दुकान में उपलब्ध मास्क एवं सैनिटाइजर के गुणवत्ता की जांच की।
खबरें और भी हैं...