दीपक कुमार व अन्य ने जेल का किया निरीक्षण
दरभंगा | मंडल कारा दरभंगा में काराधीन आरोपियों की दैनिक दशा की जांच व निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सचिव दीपक कुमार ने पैनल अधिवक्ता विष्णु कान्त चौधरी व दो अन्य के साथ गुरुवार को किया। जेल के विभिन्न वार्डों में रह रहे कैदियों की दैनिक दशा और उपलब्ध प्रावधानों का मुआयना किया गया। काराधीन लोगों को दोष स्वीकार कर जेल से बाहर स्वस्थ जीवन जीने की कला भी समझाया गया। कानून तोड़ने वाले से दूर रहने की सलाह दी गई। जीवन को सुखमय और खुशमय जीने के लिए प्रेरित किया गया।