- Hindi News
- National
- Darbhanga News Demand Letter Submitted For Maithili Teacher Reinstatement
मैथिली के शिक्षक बहाली को लेकर सौंपा मांग पत्र
मैथिली भाषा में पढ़ाई शुरू करने व शिक्षक बहाली को लेकर जिला परिषद से 16 दिसंबर 2019 को पारित प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को जिप सदस्यों के एक प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री के नाम से आयुक्त के सचिव को मांग पत्र दिया। इसकी जानकारी देते हुए जिप सदस्य राम कुमार झा बबलू ने कहा कि करोड़ों मिथिलावासी की मातृभाषा मैथिली में प्रारंभिक व माध्यमिक स्तर पर पाठयक्रम, पढ़ाई व शिक्षक बहाली लिए सर्वसम्मति से जिप सदस्यों ने 16 दिसंबर को प्रस्ताव पारित किया था। प्रस्तावित प्रस्ताव के हित में सकारात्मक कार्य के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा गया है। उसी मांग पत्र को आयुक्त के सचिव को जिप सदस्यों के प्रतिनिधि ने दी है। मौके पर जिप सदस्य दीपक कुमार मिश्रा, राजेश कुमार यादव, विमल कमती, मनोज सहनी, गीता देवी आदि मौजूद थे।