पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली में सभी धरना स्थलों पर पुलिस की हो तैनाती : माले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरभंगा| सीएए, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ दरभंगा जिला में लगभग दर्जनों जगह पर धरना चल रहा है। देश के अंदर अभी माहौल भयभीत का माहौल है। और इसको देखते हुए प्रशासन को कुछ ठोस कदम उठाना चाहिए। भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने आवेदन के माध्यम से बताया कि स्थानीय थाना अन्तर्गत विभिन्न जगहों पर धरनार्थियों को भयभीत किया जा रहा है। धरना को खत्म को खत्म करने का प्रेशर बनाया जा रहा है। यादव ने आवेदन के माध्यम से दरभंगा डीएम से मांग किया कि जिला में जितने जगह पर काला कानून के खिलाफ धरना चल रहा है। उस धरनास्थल पर दंडाधिकारी की तैनाती तथा पुलिस बलों की तैनाती करवाई जाए। जिससे धरनार्थियों की सुरक्षा मुहैया हो सके। यादव ने इसकी कॉपी मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसपी, तीनों एसडीओ को ईमेल के माध्यम से भी भेजा है।
खबरें और भी हैं...