- Hindi News
- National
- Darbhanga News Disputes Will Be Settled By Waiving Penalty Interest 75 In Trust Scheme
विवाद से विश्वास स्कीम में पेनाल्टी-इंट्रेस्ट 75% माफ कर निपटाया जाएगा मामला
दरभंगा के आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को नगर निगम स्थित होटल कृष्णा में आयकर विभाग की ओर से विशेष बैठक हुई। जिसमें स्कीम विवाद से विश्वास पर चर्चा के बीच आयकर दाताओं को टैक्स के जुर्माना में रियात देने जैसे मामलों को बताया गया है। मुख्य अतिथि के रुप में आयकर विभाग के आयकर उपायुक्त एरोन कच्छप मौजूद थे। कहा कि भारत सरकार की ओर से लाई गई स्कीम विवाद से विश्वास 2020 के माध्यम से कर से जुड़े हुए मामलों का समाधान किया जा रहा है। 31 जनवरी 2020 तक जिस भी मामले दायर किया गया है। वह इस दायरे में नहीं आएंगे। वहीं, 31 मार्च 2020 तक इसका अनुपालन हर हाल में पूरा करना है। अगर फिर भी विलंब होती है तो अतिरिक्त 10 प्रतिशत व्याज के साथ 30 जून तक कर संबंधित राशि जमा किया जा सकता है। बताया कि जिनका पुराना केस कोर्ट में लंबित हो, उसका पेनाल्टी या फिर इंट्रेस्ट का 75 प्रतिशत माफ कर दिया जाएगा।
बैठक को सम्बोधित करते आयकर विभाग के पदाधिकारी।