डीएम ने अभिलेखागार में दलाल को पकड़ा
डीएम डॉ. त्यागराजन एस एम ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अभिलेखागार में छापेमारी की। इस दौरान अभिलेखागार में एक बाहरी व्यक्ति अनधिकृत तौर पर बैठा मिला। जिससे पूछताछ की गई और उसके मोबाइल की भी जांच की गई। पूछताछ एवं उसके मोबाइल की जांच से उसके दलाल के रूप में कार्य करने की पुष्टि हुई। उसकी पहचान मो. महताब के रूप में हुई है। डीएम ने प्रभारी पदाधिकारी अभिलेखागार सह भूमि सुधार उप समाहर्त्ता पुष्पेश कुमार को उस व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएम ने अभिलेखागार के बड़ा बाबू प्रवीण कुमार के विरूद्ध भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।