पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली तार के नीचे नहीं करें होलिका दहन : ईई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली विभाग ने होलिका दहन को लेकर आम लोगों से अपील की है कि वे केबल के नीचे होलिका दहन नहीं करें। इसके केबल तार जलने की संभावना अधिक बनी रहती है। किसी भी घटना से निबटने के लिए विभाग के कंट्रोल रूम में 24 घंटे के लिए कर्मियों को तैनाती की गई है।

ग्रामीण विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रशांत पंडित कहा कि होलिका दहन सोमवार को रात में किया जाएगा। इसी से बचने के लिए सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता व कनीय विद्युत अभियंता अपने-अपने क्षेत्राें में ये देखे की कही पर बिजली के तार के नीचे होलिका दहन की तैयारी तो नहीं हो रही है। प्रभारी विद्युत कार्यपालक अभियंता शहरी रंजीत कुमार ने सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता व कनीय विद्युत अभियंता को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के समय अपने-अपने चौक-चौराहे पर मौजूद रहे।

होली के त्योहार को लेकर बिजली विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। यह कंट्रोल रूम 10 मार्च व 11 मार्च को 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। इस कंट्रोल रूम पर तीन शिफ्टों में कार्यपालक सहायक को लगाया गया है। इसके लिए कार्यपालक सहायक मो. अमिरूल, मो. मुस्ताक, मो. अफजल आदि को लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...