पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Don39t Be Afraid Of Corona Virus Everyone Should Take Care Dm

कोरोना वायरस से घबराएं नहीं, सभी को सावधानी बरतनी चाहिए : डीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से घबड़ाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। लेकिन सभी को सावधानी एवं सतर्कता बरतनी जरूरी है। राज्य सरकार की ओर से सावधानी एवं सतर्कता बरतने के लिए एडवायजरी जारी की गई है। इसके तहत लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है। ये बातें डीएम डॉ.त्यागराजन एस एम ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता एवं सतर्कता बरतने के संदर्भ में आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। हाथ को साबुन से अच्छी तरह से बार-बार धोएं। हो सके तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। हाथ से चेहरा एवं आंख को छूने से बचें। छींक आती हो तो नाक के पास साफ रूमाल या तौलिया रखें और विदेश यात्रा से भी बचें। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच में 10 आइसोलेशन वार्ड तैयार हालत में है। किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर यहां उनका रक्त सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए पटना भेजा जाएगा। जांच में पुष्टि होने पर भी घबड़ाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मोर्टेलिटी रेट अत्यंत कम है। सिर्फ संवेदीकरण एवं जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अफवाहों को फैलने से रोकें। अफवाहों पर बिल्कुल ही ध्यान न दें।

कोरोना वायरस के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने का निर्देश


सभी बीडीओ एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करायें। गुरुवार को पुलिस पदाधिकारी की हुई क्राइम मीटिंग में भी कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अफवाह पर रोक लगाने को कहा गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को कोरोना वायरस के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने को कहा गया। साथ ही आईसीडीएस डीपीओ व जीविका को भी क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाई कमेटी

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर एक कमेटी बनाई गई है। इसमें सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला पंचायती राज्य अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी को शामिल किया गया है। कोरोना वायरस के निपटने के लिए डीएमसीएच में भी तैयारी पूरी की जा रही है। अधीक्षक डॉ. आरआर प्रसाद ने कमरे की साफ-सफाई के साथ ही टूटे बिजली के तारों व अन्य समान को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. आरआर प्रसाद ने बताया कि सभी दवा व जांच की व्यवस्था की जा रही है। ताकि अगर कोई भी मरीज आए तो उससे तुरंत निपटा जा सके। लोगों को भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर किसी मरीज को सर्दी व खांसी हो तो उसे डरने की जरूरत नहीं है। सबसे जरूरी है कि जब भी वे बाहर जाएं तो सतर्कता बरतें, हो सके तो बाहर जाने से बचें।

खबरें और भी हैं...