पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Dr Ajay In The Board Of Editors Of The Research Journal Our Heritage

शोध पत्रिका आवर हेरिटेज के संपादक मंडल में डॉ. अजय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुक्रमित, रैफरी और सहकर्मी ने समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया

सीएम साइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ठाकुर को ऑनलाइन यूजीसी केयर के अंतर्गत सूचीबद्ध शोध पत्रिका आवर हेरिटेज के संपादक मंडल में शामिल किया गया है। कृपा दृष्टि पब्लिकेशंस के तहत प्रकाशित होने वाली इस पत्रिका की एक्जीक्यूटिव एडिटर रजनी ए एडम ने शुक्रवार को ईमेल के माध्यम से डॉ. ठाकुर को यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक अनुक्रमित, रैफरी और सहकर्मी ने समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। आवर हेरिटेज पत्रिका में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, चिकित्सा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा, कृषि, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, व्यवसाय अनुसंधान, सहित कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी, ई-कॉमर्स आदि विषयों से संबंधित शोध आलेखों का प्रकाशन किया जाता है। डॉ. ठाकुर को इस पत्रिका के कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी विषयक शोध आलेखों के संपादक मंडल में शामिल किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र झा, रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. अजय मिश्र, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार, आइक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा, राधेश्याम झा, अनुपम कुमार झा, रोहित कुमार झा, उमेश ठाकुर आदि ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...