- Hindi News
- National
- Darbhanga News Even In The Sense Of Self Prof Was Devoted To Service Hemachandra Pathak
अर्थाभाव में भी सेवा के प्रति समर्पित थे प्रो. हेमचंद्र पाठक
नागेन्द्र झा महिला कॉलेज, लहेरियासराय के भूगोल के शिक्षक प्रो. हेमचंद्र पाठक के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य डाॅ. ऋषि कुमार राय ने कहा कि प्रो. पाठक के निधन से न केवल महाविद्यालय बल्कि मिथिला विवि के भूगोल विभाग तक के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई करना निकट भविष्य मे संभव नहीं है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ सुयोग्य एवं छात्राओं में काफी लोकप्रिय थे। प्रो. पाठक कुछ साल से कैंसर से पीड़ित थे। वित्त रहित कॉलेज के शिक्षक होने से घोर आर्थिक अभाव के बाद दिल्ली मे इलाज करा रहे थे। वे अर्थाभाव में भी सेवा के प्रति पूर्ण समर्पित रहे प्रो. पाठक का जीवन हम सब के लिए अनुकरणीय। मौके पर शोक सभा पर डॉ. महादेव झा, डाॅ. संजीव कुमार झा, डाॅ. एचके मिश्र, प्रो. सुनील कुमार चौधरी, प्रो. अरूण कुमार मिश्र, डॉ. सुधा ठाकुर, डाॅ. वीणा मिश्र, प्रो. कुमकुम कुमारी, प्रो.बदरुद्दीन, प्रो. स्वेता, प्रो. सरोज राय, संत शरण झा, संजीव कुमार सहित दर्जनों छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
नागेंद्र झा महिला कॉलेज के शिक्षक को श्रद्धांजलि देते शिक्षाकर्मी।