पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Examination Will Be Postponed Till 31st All Hostels Will Be Empty

31 तक स्थगित रहेगी परीक्षा सभी छात्रावास होंगे खाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने तथा इससे बचाव के बारे में केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से उठाए जा रहे एहतियाती कदम के मद्देनजर तथा बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन के पत्र के आलोक में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सर्वनारायण झा ने 31 मार्च तक विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभाग, स्ववित्तपोषित संस्थान, सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय बन्द रखने का निर्देश दिया है। लेकिन, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी अपने संस्थानों में कार्य पर उपस्थित रहेंगे। वहीं, अतिथि शिक्षकों की विभागों व कालेजों में उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। सभी संस्थानों में बायोमैट्रिक उपस्थिति अगले आदेश तक बन्द रहेंगे। पूर्व की भांति मैनुअल उपस्थिति ही बनेगी। साथ ही 31 मार्च तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। परीक्षाओं का आयोजन अगले आदेश तक स्थगित रखा जाएगा। किसी तरह की सामूहिक गतिविधियां नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...