- Hindi News
- National
- Darbhanga News Exams Scheduled From Tomorrow To 31 March Will Be Replaced By Manual Attendance In Lieu Of Biometric
कल से 31 मार्च तक की परीक्षाएं स्थगित बॉयोमीट्रिक के बदले होगी मैनुअल हाजिरी
एलएनएमयू में वीसी प्रो. एसके सिंह की अध्यक्षता शनिवार को हुई। इसमें राज्यादेश के आलोक में एलएनएमयू में 16 से 31 मार्च तक की परीक्षाएं स्थगित करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही नई परीक्षाओं के बारे में परिस्थिति को देखने के बाद निर्णय लिया जाएगा। अब विवि से लेकर पीजी विभागों, कॉलेजों व स्ववित्तपोषित संस्थानों में बॉयोमेट्रिक के बदले मेनुअल हाजिरी बनेगी। डीएसडब्ल्यू प्रो. रतन कुमार चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलाव को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से उठाए जा रहे एहतियाती कदम के मद्देनजर वीसी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। इसमें शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव आरके महाजन की ओर से प्रेषित पत्र पर विचार के लिए 11.00 बजे एक उच्चस्तरीय आपात बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्षों, स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्षों, स्ववित्त पोषित संस्थानों के निदेशकों, स्थानीय अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों समेत विवि के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिए।
बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगा विवि
बीएड प्रवेश परीक्षा सीईटी-बीईडी 2020 की निर्धारित तिथि 29 मार्च को आगे बढ़ाने के लिए कुलाधिपति कार्यालय को इस निर्णय से अवगत कराते हुए इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल करने पर सहमति बनी। मालूम हो कि परीक्षा का वर्तमान कार्यक्रम सर्वोच्च न्यायालय के माध्यम से ही अनुमोदित है। इस लिए परीक्षा स्थगित करने से पहले नोडल विवि एलएनएमयू को सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेना अनिवार्य है। मौके पर प्रो. जय गोपाल, प्रॉक्टर डॉ. अजीत कुमार चौधरी सहित सीईटी बीईडी 2020 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
किसी भी तरह के आयोजन पर लगी रोक, खाली होंगे सभी छात्रावास
यह भी निर्णय लिया गया कि इस अवधि में विश्वविद्यालय में किसी तरह के सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, सामूहिक गतिविधियां, खेलकूद से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन नहीं होंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के सभी छात्रावासों को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से खाली कराने का निर्णय लिया गया। डीएसडब्ल्यू प्रो. चौधरी ने बताया कि 5 मार्च को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव की ओर से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जो सलाह भेजी गई है, उसकी प्रति सभी प्रधानाचार्यों को भेजी जा चुकी है।
अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं
इसमें विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभाग, स्ववित्तपोषित संस्थान, सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय 31 मार्च तक बन्द रखने का निर्णय लिया गया। लेकिन, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी अपने संस्थानों में कार्य पर उपस्थित रहेंगे। अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। सभी संस्थानों में बायोमैट्रिक उपस्थिति अगले आदेश तक बन्द रहेंगे। पूर्व की भांति मैनुअल उपस्थिति ही बनेगी। इसके साथ ही 16 से 31 तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। साथ ही नई परीक्षाओं का आयोजन अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है। अभी विवि में डिग्री पार्ट थ्री की परीक्षा चल रही थी। जबकि, डिग्री पार्ट टू की परीक्षा के लिए प्रोग्राम भी प्रकाशित कर दिया गया था। यह परीक्षा 27 मार्च से होना था। इसको अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब इसके लिए फिर से प्रोग्राम प्रकाशित किया जाएगा।
एलएनएमयू में पदाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करते वीसी प्रो. एसके सिंह
बीएड प्रवेश परीक्षा सीईटी-बीईडी 2020 की निर्धारित तिथि में बदलाव संभव