अधिक पैदावार के लिए तकनीक अपनाएं किसान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाले | मस्सा पंचायत में गुरुवार को बीएओ कमलदेव प्रसाद की अध्यक्षता व कृषि विज्ञान केन्द्र के मत्स्य वैज्ञानिक मुकेश कुमार सिंह के संचालन में किसान चौपाल का आयोजन हुआ।

मौके पर कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्य की 76 प्रतिशत आबादी की आजीविका कृषि पर आधारित है। देश के जीडीपी ग्रोथ में कृषि का विकास सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है। इसलिए सभी किसानों को पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक तकनीकों को अपनाना होगा। वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के कारण कृषि के लिए नई-नई चुनौतियां उत्पन्न कर रही है। इस कारण जलवायु परिवर्तन के अनुकूल खेती की नवीन तकनीकों से समेकित कृषि प्रणाली को अपनाकर अपने आय को बढ़ाना आवश्यक हो गया है। चौपाल में मृदा स्वास्थ्य, उद्यान व जैविक खेती की जानकारी कृषि समन्वयक राज तिलक ने दिया। अंत में डीजल अनुदान, फसल क्षति अनुदान, पौधा संरक्षण, केसीसी एवं पशुपालन सहित अन्य विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी एवं सुझाव बीएओ कमलदेव प्रसाद ने दिया। मौके पर किसान सलाहकार सुनील कुमार सिंह, सूरज साह उपस्थित थे।