- Hindi News
- National
- Jale News Farmers Are Having Trouble Opening Accounts In India Post Payments Bank
किसानों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता खुलवाने में हाे रही है परेशानी
प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर बैंकों के खाताधारकों का खाता एनपीसीआई से विच्छेदित हो चुका है। इसका कारण बैंकों के प्रबंधकों को भी नहीं पता है। कृषि विभाग द्वारा भेजे जाने वाला अनुदान खाता में नहीं आने पर जब खाताधारक बैंकों मे खाता को इससे संबंधित करवाने का प्रयास करते है तो वहां भी तकनीकी गड़बड़ी के कारण खाता एनपीसीआई से संबंधित नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी समीर से करने पर कुमार ने किसानों को डाकघरों के इंडिया पोस्ट पेमेंट में अपना खाता खुलवाने को कहा। इधर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा डाक विभाग ने सभी उपडाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया था। पर बीएसएनएल के नेटवर्क से संबंधित होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के मात्र जाले एवं कमतौल स्थित उपडाकघर ही संबंधित हो पाया। रतनपुर एवं जोगियारा के उपडाकघरों में नेटवर्क नहीं रहने के कारण यह सुविधा शुरू नहीं हो पायी। मुआवजा के लिए रतनपुर, ब्रह्मपुर, कछुआ, मलिकपुर, नरौछ- बिहारी सहित कई पंचायत के किसानों को इंडिया पोस्ट पेमेंट में खाता खोलवाने के लिए जाले अथवा कमतौल जाना पर रहा है। रतनपुर के किसान कौशल ठाकुर ने कहा कि एनपीसीआई से अपना खाता संबंधित करवाने के लिए वो रतनपुर के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, ब्रह्मपुर कदम चौक स्थित बैंक आफ इंडिया एवं चकौती स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में खाता खुलवा चुके है। मगर उसका किसी भी बैंक का खाता एनपीसीआई से संबंधित नहीं हो पाया है। थक हारकर कई किसानों ने कमतौल जाकर उपडाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट में अपना नया खाता खुलवाया है। जाले उत्तरी के पूर्व पंसस सह वर्तमान मुखिया पति मो. ताज ने बताया कि उनके पंचायत के किसानों का पैसा बैंक में नहीं आता और पोस्ट-आफिस में झट से चला आता है। बताते चले कि एनपीसीआई सह भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम एक ऐसा निगम है, जिसे भारत में विभिन्न भुगतान प्रणालियों के लिए एक मातृ संस्था के रूप में कल्पित किया गया है।