पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jale News Farmers Should Pay Attention To The Quality Of Seed For The Storage Environment

बीज की गुणवत्ता के लिए भंडार परिवेश पर किसान रखें ध्यान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में अनाज भंडारण विषय पर चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन 44 प्रशिक्षणार्थियों प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को केंद्र के गृह वैज्ञानिक डॉ सीमा प्रधान ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को अनाज भंडार गृह की विस्तार से जानकारी दी। भंडार गृह की योग्यता उसकी उचित क्रियात्मक और संरचनात्मक बनावट पर निर्भर करती है। क्रियात्मक बनावट में यह कोशिश रहती है कि बीजों की गुणवत्ता का ह्रास न हो। संरचनात्मक बनावट में भंडार का और आर्द्रता का प्रबंधन आवश्यक रहता है। इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि गोदाम को जमीन से 1 मीटर ऊंचा बनाना चाहिए। जिसमें चूहे और
अन्य प्राणी आसानी से प्रवेश न कर सके और वर्षा ऋतु में पानी अंदर ना जा सके। गोदाम को वायु रोधी बनाना चाहिए। वायुरोधी भंडार में भंडार परिवेश और वातावरण के बीच वायु विनिमय न होने पर भंडार गृह के वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने पर बीजों की श्वसन क्रिया खत्म हो जाती है। जिसमें बीज की गुणवत्ता अधिक समय तक बनी रहती है। बीजों को चूहे के द्वारा काफी नुकसान पहुंचता है। गोदाम में खिड़की और दरवाजे अधिक संख्या में नहीं होनी चाहिए। दरारों में भी कीटों का निवास हो जाता है। भंडारण के पूर्व भंडार गृह को अच्छी तरह से सफाई कर लेनी चाहिए। इसके बाद
गोदाम को मेलाथीन 50 सीसी प्रति 100 ग्राम पानी में घोल कर छिड़काव करें। इससे पिछले भंडारित फसल का विषाणु, रोगाणु नष्ट हो जाएगा। भंडार गृह की दीवारों को सफेद रंग से पुताई करनी चाहिए, ताकि सूरज की उष्मा का अवशोषण कम से कम हो और गोदान के अंदर की उष्णता एवं आद्रता सीमित बनी रहे। भंडार गृह की छत ढलान वाली तथा बाहर की तरफ निकली होनी चाहिए। जिससे वर्षा ऋतु में जल निकासी अच्छी तरह से हो।

खबरें और भी हैं...