पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों का विधानसभा के समक्ष 25 को होगा प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय किसान महासभा जिला कमिटी की विस्तारित बैठक पंडासराय स्थित माले जिला कार्यालय गुरुवार को जिलाध्यक्ष शिवन यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में घाटे की सौदा बनती जा रही खेती और सरकार की घोर उपेक्षा से परेशान किसानों को संगठित कर आंदोलन में उतारने पर चर्चा हुई। बैठक में 25 मार्च को विधानसभा के समक्ष आयोजित होनेवाले किसानों के प्रदर्शन को लेकर 20-21 मार्च को किसान-जागरण यात्रा निकालने की योजना बनाई गई। पटना में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में दरभंगा से कम से कम एक हजार किसानों को ले जाने की कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में प्रवीण यादव, रामबाबू साह, प्रो. कल्याण भारती, सूर्यनारायण शर्मा, नितेश्वर यादव, विनोद सिंह, रामविनोद यादव, मुंशी यादव, पप्पू पासवान आदि ने शिरकत किया।

बैठक में शामिल एआईकेएम के सदस्य।
खबरें और भी हैं...