पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Firing In A Clash Over A Dispute Between Liquor Smugglers And Pressure To Raise A Case One Arrested

शराब तस्कर से आपसी विवाद और केस उठाने के दबाव को लेकर झड़प में फायरिंग, एक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर थाना के शिवाजीनगर मोहल्ला में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद और केस उठाने के दबाव को लेकर झड़प में एक पक्ष की ओर से फायरिंग हुई। पुलिस ने मामले में आरोपी साजन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, गिरफ्तार साजन ने पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि शराब की तस्करी को लेकर विवाद के बाद उसके ऊपर हमला होने पर उसने अनुसूचितजाति-जनजाति थाना में एफआईआर (20/20)दर्ज कराई थी। इस मामले में शराब तस्कर ललन सहनी उर्फ लल्ला सहनी, अमित नायक उर्फ मुक्कू, गोपाल सहनी, सूरज सहनी और धर्म सहनी को नामजद कर रखा है। इस केस को उठाने के लिए लल्ला सहनी और उसके सहयोगियों में मिट्ठू सिंह आदि दवाब देता है। इस बीच लल्ला सहनी का भाई संतोष सहनी शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे पुन: विवाद कर अपने भाई लल्ला सहनी आदि के साथ हमला कर दिया। फायरिंग कर उसे फंसाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पूर्व में वह शराब का धंधा करता था मगर जेल जाने के बाद वह यह धंधा छोड़ दिया। लल्ला सहनी उसका हेड था। अब लल्ला सहनी को लगता है कि उसके खिलाफ साजन सहनी शिकायत आदि करता है। लल्ला सहनी के खिलाफ दो सालों में पुलिस ने विभिन्न थानाें खासकर नगर थाना में आधा दर्जन से अधिक शराब तस्करी का मामला दर्ज की है। लल्ला सहनी और संतोष सहनी भाई है। लल्ला सहनी को अपने मोहल्ला में लोग सहयोगी के रूप में इज्जत करते हैं। वह उसके साथ कई परिवार के सदस्य जुड़े हैं। वह सभी के परिवार को भी आर्थिक रूप से भी मदद करता है। साजन शर्मा स्व. अनिल शर्मा का पुत्र है। साजन पूर्व में लल्ला के साथ था। इंस्पेक्टर इंचार्ज झा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

गिरफ्तार साजन शर्मा।
खबरें और भी हैं...