पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Freedom Fighters Two Super Fasters And Smugglers Busted With Alcohol

स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट के दो कर्मी व तस्कर शराब के साथ धराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीआरपी दरभंगा को शराब तस्करों से जुड़ी एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें एसी कोच के बेड रोलर स्टाफ द्वारा ही बड़ी मात्रा में शराब तस्करी के मामला का खुलासा हुआ है। सोमवार को दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट से जीआरपी के जवानों ने ऐसे ही दो बेड रोलर स्टाफ एवं शराब रिसीव करने आए तस्कर को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। साथ ही इनके पास से विदेशी रम, विदेशी विस्की एवं बीयर की कुल 146 बोतल शराब भी बरामद की गई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि ये लोग पूर्व से ही इस तरह से तस्करी करते आ रहे थे। इस बार भी होली से पूर्व ये लोग दिल्ली से शराब खरीदकर होली पर यहां सप्लाई के लिए ला रहे थे। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में कीर्ति भूषण (20) पिता रंजीत कुमार महतो, मोहनपुर थाना खदानपुर जिला बेगूसराय एवं सूरज कुमार (20) पिता शंभू शर्मा, थाना वारिसनगर समस्तीपुर ये दोनों स्वतंत्रता सेनानी एक्स के ऐसी कोच में बेड रोलर का काम करते थे।

बेड रोल रखने की जगह पर रखते थे शराब

थानध्यक्ष ने आगे बताया कि उक्त सभी आरोपी हमेशा शराब लाकर बेड रोल रखने वाले स्थान पर छिपाकर रख देते थे और रिसीवर को बुलाकर शराब देते थे। इस संबंध में पहले भी सूचना मिली थी लेकिन ये सभी शराब को छिपा लिए जिसे बरामद नहीं किया जा सका। वहीं, नीतेश कुमार पिता अरबिंद साह, रुपौली थाना रोसड़ा में शराब रिसीव करने के लिए समस्तीपुर में चढ़ा था। तीनो को गिरफ्तार किया गया।

जीआरपी थाना में शराब के साथ तस्कर।

अन्य बेड रोलर पर भी संदेह

उल्लेखनीय है कि दरभंगा एवं समस्तीपुर जिला के बहुत से बेड रोलर है जो इस धंधा में लगे हुए है। जिनके बारे में विशेष रूप से जांच किया जा रहा है। हाल ही में 6 मार्च को 152 बोतल विदेशी शराब मिथिलांचल एक्सप्रेस से बरामद किया गया था। ये सभी थोक शराब बिना किसी के मिलीभगत से लाना संभव नहीं है।
खबरें और भी हैं...