- Hindi News
- National
- Manigachhi News Giving Citizenship On The Basis Of Religion Is Unconstitutional Lalit Kumar
धर्म के आधार पर किसी को नागरिकता देना असंवैधानिक है : ललित कुमार
विधायक ललित कुमार यादव ने शुक्रवार को भट्टपुरा में 60 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क का शिलान्यास किया। राजद प्रखंड अध्यक्ष मो अलकामा की अध्यक्षता में हुई सभा में विधायक ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाना उनका लक्ष्य है। विधायक ने कहा कि एनआरसी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।संविधान में धर्म के आधार पर किसी को नागरिकता देना असंवैधानिक है एवं आर्टिकल्स 14 का उल्लंघन है। संविधान के अंदर सभी धर्मों को मानने वाले लोगों को समानता का अधिकार प्राप्त है जिसको कुछ चुनिंदा लोगों के द्वारा खत्म करने की साजिश को किसी भी कीमत पर राजद सफल नहीं होने देगा। देश में डर का वातावरण पैदा किया जा रहा है। भारतीय संविधान शांति, सदभाव, आपसी भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया में देता है जिसको मानने वालों में हम सभी शामिल हैं। हमने दरभंगा ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में बुनियादी विकासात्मक कार्य किया है।शिक्षा, सड़क, बिजली एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया गया है। वंचित समाज के लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए विकासात्मक कार्य किया और आगे भी करते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान विमल यादव, अवधेश कुमार यादव, मिथलेश सिंह, गणेशी साहु, पवन कुमार, मो आजाद, विश्वनाथ सहनी, कपिल पासवान, मो हबीब, राजेश चौपाल समेत कई लोग मौजूद थे।
सड़क का शिलान्यास करते विधायक ललित कुमार यादव।