पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हड़ताल से घबरा गई है सरकार : शिक्षक संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | शिक्षकों की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को 26वें दिन भी जारी रही। हड़ताली शिक्षकों की बैठक मध्य विद्यालय कुशेश्वरस्थान बालक में सूर्यनारायण पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। पासवान ने कहा कि जब तक सरकार हमारी सात सूत्री मांगें पूरा नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हम लोगों की हड़ताल काफी मजबूत हो चुकी है जिससे सरकार घबराई हुई है। बैठक में शिक्षक राज कुमार यादव, प्रीति कुमारी, राम कुमार, ललित कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार साह, राम केदार झा, हरे कृष्ण शर्मा, लक्ष्मी ऋषिदेव, सत्यनारायण सदा, मंजूर आलम, आनंद कुमार निराला, प्रवीण कुमार आजाद, ललितेश्वर प्रसाद, महेंद्र पंडित, देवेंद्र राय आदि थे।
खबरें और भी हैं...