पंचायतों में ग्राम सभा कर दी जाएगी जानकारी
राज्य सरकार के निर्देश पर 16 मार्च से जिला की सभी पंचायतों में बारी-बारी से ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा के माध्यम से उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिसमें विकास योजनाओं का स्टॉल लगाकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए बताया जाएगा। ग्राम सभा में भाग लेने वाले लोगों से सरकार की विकास योजनाओं के बारे में फीडबैक भी लिया जाएगा। उनसे यह भी पूछा जाएगा कि वे अपने गांव व टोलों के विकास के लिए और क्या चाहते हैं। डीएम त्यागराजन एस एम ने कहा कि सभी ग्राम सभाओं में बीडीओ, सीओ एवं पर्यवेक्षीय कर्मी अवश्य भाग लेंगे। सभी आम सभा की प्रोसिडिंग तैयार की जाएगी। कम से कम 10 प्रतिशत पंचायतों में जिला स्तरीय पदाधिकारी भी भाग लेंगे।