- Hindi News
- National
- Darbhanga News Hayaghat Won By 4 Wickets And Kadirabad Won By One Wicket On The 12th Day Of The League
लीग के 12वें दिन हायाघाट 4 विकेट से व कादिराबाद एक विकेट से विजयी
नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में आयोजित सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग के बारहवें दिन के प्रथम मैच में गयाघाट क्रिकेट क्लब ने मिथिला स्पोर्ट्स क्लब को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिथिला स्पोर्ट्स क्लब ने 18 ओवर में आठ खिलाड़ियों के नुकसान पर मात्र 98 रन बनाया। मिथिला स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाज प्रभाकर ने 37 रन, ऋतिक रोशन ने 12 रन, एवं अंकित ने 8 रन बनाए। गयाघाट क्रिकेट क्लब के गेंदबाज करनेश सिंह ने 3 विकेट, पंकज ने 2 विकेट तथा सिमाब ने 1 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गयाघाट क्रिकेट क्लब की टीम 12.1ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। जिसमें सरोज का 25 रन तथा धर्मेंद्र ने 21 रन एवं राजा ने नाबाद 9 रनों का योगदान दिया।
102 रनों पर सिमटी बहेड़ी क्रिकेट क्लब : दूसरी पाली के मैच में कादिराबाद क्रिकेट क्लब ने बहेड़ी क्रिकेट क्लब को 1 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बहेड़ी क्रिकेट क्लब ने 16.2 ओवर में सभी खिलाड़ियों के नुकसान पर 102 रन बनाए जिसमें रोशन ने 22 सरोज ने 15 रन बबलू ने 12 रन , प्रदीप दिलीप एवं हरिओम ने क्रमश: 11, 9 ,7 रनों का योगदान दिया। कादिराबाद क्लब के गेंदबाज मासूम ने 4 विकेट, अरमान ने 2 विकेट, आकाश एवं कैफ ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी कादिराबाद क्रिकेट क्लब ने 17 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। कादिराबाद क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सुनील ने नाबाद 36 रन, अमरदीप एवं बिट्टू ने 14-14 रन योगदान दिया। बहेरी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमित 4 विकेट रोशन एवं बबलू ने 2-2 विकेट लिया। कल पहला मैच स्पोर्ट्स क्लब लहेरियासराय बनाम आरएसएस क्रिकेट क्लब व जबकि दूसरा मैच अलीनगर क्रिकेट क्लब बनाम आजाद क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने दी।
मैच के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।