- Hindi News
- National
- Ghanshyampur News Head Cia Disbursement Of Funds Among Disaster Affected Families
प्रमुख-सीअाे ने आपदा प्रभावित परिवार के बीच राशि का किया वितरण
प्रखंड प्रमुख मुंद्रिका देवी और अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के अलग-अलग घटनाओं में आपदा के शिकार हुए मृतकों के परिजनों के बीच सोलह सोलह लाख राशि का वितरण शुक्रवार को अंचल कार्यालय में किया। इस मौके पर विनोद मिश्र, महादेव झा एवं लालेश्वर झा भी मौके पर मौजूद थे। यह राशि आपदा के शिकार बने मृतक छेदी मोची, चांदनी कुमारी, बुधु मुखिया एवं मो.मुस्कान के परिजनों को चार-चार लाख राशि के चेक के रूप में प्रदान किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र के आपदा से संबंधित दावों के निपटारे में तेजी लाते हुए लगभग सभी दावों का निपटारा कर दिया गया है। वही प्रखंड प्रमुख ने कहा कि इस राशि से समस्या की घड़ी में मृतकों के परिजनों को आंशिक मदद मिल जाती है।