- Hindi News
- National
- Darbhanga News Health Check Up Of 170 Patients With Heart And Nerve Disease In The Camp
स्वास्थ्य जांच शिविर में हड्डी व नस रोग के 170 मरीजों का हुअा इलाज
रॉयल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर में का आयोजन किया गया। इसमें हड्डी व नस रोग से संबंधित 170 मरीजों का जांच किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में हड्डी व नस रोग की बीमारी से जुड़े बहुत से महिला व पुरुष इलाज के लिए पहुंचे। मरीजों को कैल्शियम जांच, वजन जांच, बीपी व प्लेटलेट्स की नि:शुल्क जांच की गई।
साथ ही कैल्शियम, दर्द की दवा व मल्टी विटामिन की दवा भी दी गई। डॉ. दिलशाद अनवर ने कहा कि बहुत एेसे मरीज होते है, जो अपनी बीमारी को बहुत दिनों से छुपा कर रखते है। अनवर करीम ने कहा कि इस तरह के शिविर से गरीब मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले यही सोच से शिविर लगाया गया है। आगे ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविर लगाया जाएगा।
शिविर में इलाज के लिए मौलागंज, उर्दू, करमगंज, रहमगंज, रहमखां मोहल्ला, खान चौक सहित दर्जनों मोहल्ले के लोग इलाज के लिए पहुंचे। मौके पर अनवर करीम, मो. मुस्तकीम, दिलनवाज अनवर, शहवाज अनवर, शरफराज अनवर, शाहिद अतहर, इस्तियाक, मिनहाज, अल्ताफ सहित अस्पताल के सभी लोग मौजूद थे।
शिविर में मरीजों को इलाज करते डॉ. दिलशाद।