हेल्दी बेबी-शो आज के लिए स्थगित किया
रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा मिडटाउन ने रविवार 15 मार्च को होने वाले अपने ‘हेल्थी बेबी कॉन्टेस्ट’(बेबी शो) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी है। क्लब के अध्यक्ष डॉ. अमिताभ सिन्हा ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर बिहार सरकार के एडवाइजरी को देखते हुए क्लब की बैठक में सदस्यों ने यह फैसला लिया। कार्यक्रम की अगली तारीख निश्चित होने पर आम जनता को दोबारा सूचना दी जाएगी। क्लब के सदस्य रजत अग्रवाल ने बताया कि जो लोग भी अपने बच्चों का पंजीकरण करा चुके हैं, वो अपनी-अपनी पर्ची सुरक्षित रखेंगे। दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों को फोन के माध्यम से भी अगले तारीख की सूचना दी जाएगी।