पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jale News Holi Meeting Organized By Goldsmith Businessmen And Artisans Union

स्वर्णकार व्यवसायी एवं कारीगर संघ की ओर से हुआ होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वर्णकार व्यवसायी एवं कारीगर संघ की ओर से सोमवार को गांधी चौक के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने बताया कि इस समारोह में भरवाड़ा, कमतौल, बलहा, दूधैल, पकटोला, सनहपुर एवं लखनपुर के स्वर्णकार एवं कारीगर सम्मिलित हुए है।
मौके पर पुलिस प्रशासन सहित मुखिया, सरपंच व विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। एएसआई श्रवण कुमार गौड सहित पुलिस बल मौके पर पहुंची। सभी को पाग, चादर एवं माला से सम्मानित किया गया। अल्पाहार के पश्चात कलाकारों ने होली गा कर माहौल को रंगों में सराबोर कर दिया। मौके पर उपाध्यक्ष सूरज ठाकुर, सचिव रामनाथ ठाकुर, कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर, उप-कोषाध्यक्ष अनिल ठाकुर, मानजन शंभू ठाकुर आदि थे।

खबरें और भी हैं...