पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोखराम सहित कई गांवों में बुधवार को हुई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिरौल थाना क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्ण होली मनाई गई। मंगलवार को क्षेत्र के अधिकांश जगहों में होली मनाई गई। पोखराम, सहसराम सहित आसपास के कई गांवों में होली बुधवार को मनाई गई।

थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने अश्लील गाना बजाते हुए 2 डीजे को जब्त किया। मंगलवार की शाम डुमरी के पास व बुधवार की सुबह कोठी पुल के पास दो सड़क हादसा हुए। सीएचसी बिरौल में सड़क दुर्घटना में घायल सोनपुर के अमन यादव, महिसी सहरसा के श्याम सुंदर पासवान, सूरज पासवान, मारपीट के मामले में भैनी निवासी कमलेश राम एवं गनोड़ा तरवारा वार्ड 7 के सदस्या भूखनी देवी का प्राथमिक उपचार हुआ। वहीं सुपौल बाजार में नव निर्मित सुपौल विकास युवा संघ, बहुजन आम अधिकार मोर्चा, बिरौल विकास युवा मोर्चा, हेल्प क्लब, उछटी के ग्राम युवक एकता संघ, पघारी में छात्र युवा एकता संघ, पोखराम में नव भारत युवा संगठन सहित बिरौल चौक, हाट गाछी, संवेदनशील पुराना थाना चौक ,मास्टर चौक, मंदिर घाट, बस स्टैंड, बलिया रोड में होली मिलन समारोह व रंग गुलाल के साथ धूम धाम से शांतिपूर्ण होली मनाई गई।

खबरें और भी हैं...