- Hindi News
- National
- Benipur News Holi Will Be Banned Completely On Vulgar And Inflammatory Songs
होली पर अश्लील एवं भड़काऊ गाने पर रहेगा पूरी तरह से बैन
सिमरी थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समुदाय के लोगों से होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने होली को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए जाने की बात कही। पुलिस की गश्ती बढाने व हुड़दंगियों पर पर पैनी नजर रखने की बात पर भी जोर दिया गया। शराब बेचते और पीते पकड़े जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अश्लील एवं भड़काऊ गाना पर पूरी तरह से बैन रहेगा। त्याेहार के दौरान झूठी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील लोगो से की गई। बैठक में महेश दुबे,पूर्व मुखिया नेयाज अहमद,उप मुखिया सत्तो ठाकुर,पवन कुमार चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।
शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
बेनीपुर| स्थानीय मानस इंटीग्रेशनल स्कूल के प्रांगण में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों और शिक्षकों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। बच्चों ने इस मौके पर कहा कि हमलोग इस बार सूखे रंग से होली खेलेंगे जिससे पानी का बचत हो सके क्योंकि आज के समय मे पानी का महत्व ज्यादा है। स्कूल के निदेशक मणि कान्त लाल दास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहे कि आप सब लोग होली पर्व अवश्य मनाएं परन्तु पानी का बचत करे साथ ही साथ सौहार्द्रपूर्वक होली मनाने का प्रयास करे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक चन्द्र कान्त दास, रमेश चन्द्र झा, रघुनंदन चौपाल, पंकज कुमार, पूजा चौधरी, आरफा परवीन, गोविंद रॉय, मनीष कुमार, सुनीता कुमारी, द्रक्षा परवीन, विक्रम कुमार, ताराकांत झा, शुभम चौधरी अंजलि कुमारी आदि शिक्षक उपस्थित थे।