शिथिलता बरतने वाली आशा पदमुक्त होंगी
दरभंगा | डीएम त्यागराजन एसएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को वंडर एप से अलर्टेड गर्भवतियों को अलग से कैंप लगाकर उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आशा का परफार्मेंस बिल्कुल ठीक नहीं है। इसलिए उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आशा कार्यकर्ता वार प्रतिवेदन संकलित कर प्रतिवेदित देने को कहा। जिन आशा की ओर से कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, उन्हें पदमुक्त कर दिया जाएगा। वंडर एप से अलर्ट वालों का फाॅलोअप करें।