- Hindi News
- National
- Darbhanga News Human Rights And Social Justice Forum Played Holi With The Children Of The Children39s Home
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मंच ने बालगृह के बच्चों के साथ खेली होली
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय स्थित बालगृह में अपने परिवार से बिछड़ चुके असहाय बच्चों के बीच होली मनाया। कार्यक्रम में बाल गृह में उपस्थित बच्चों के बीच कपड़े, रंग-गुलाल व मिठाइयों का वितरण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संगठन हर वर्ष होली का पर्व बच्चों के बीच आयोजित करती है ,क्योंकि यह बच्चे अपने परिवार से दूर हैं। प्रदेश महासचिव अंकुर गुप्ता ने कहा कि हमारी संगठन लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए काम करती रही है। हमारी संगठन सामाजिक न्याय के स्थापना के लिए वचनबद्ध है। व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजय कुमार अन्नपूर्णा ने कहा कि यह बच्चे भी हमारे समाज के ही अंग है। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि होली प्रेम का उत्सव है। डॉ. पंकज प्रकाश ने बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने के बारे में बताया। मौके पर बाल गृह के अधीक्षक दीपक सिंह, महिला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष श्वेता कुमारी, जयविंद झा, विष्णु कुमार, सरोज झा, नजमी हाशमी, राहुल कुमार आदि ने भी बातें रखी। धन्यवाद ज्ञापन बाल गृह के अधीक्षक दीपक सिंह ने किया।