- Hindi News
- National
- Darbhanga News In The 144 Wards Of Sadar Block Every House On The Paper Showed The Tap Water Scheme Complete People Are Not Getting Water
सदर प्रखंड के 144 वार्डों में कागज पर हर घर नल जल योजना को दिखाया पूर्ण, लोगों को नहीं मिल रहा पानी
सदर प्रखंड क्षेत्र में संचालित हर घर नल जल योजना एवं पक्की गली नाली योजना अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रही है। जबकि पंचायत के पदाधिकारी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। लेकिन धरातल पर यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड की 23 पंचायत के कुल 338 वार्डों में से 228 वार्डों का चयन पिछले तीन वित्तीय वर्षों में मिला कर किया गया था। जिसमें विभागीय सूत्रों के आंकड़े के अनुसार मात्र 144 वार्ड में ही जलापूर्ति कागज पर तो दिखाया जा रहा है लेकिन धरातल पर कुछ और ही है।
शिकायत मिलने पर होती कार्रवाई : बीडीओ
सदर के दुलारपुर में 500 मीटर के अंतराल पर बनी दो पानी टंकी।
योजना की राशि की हो रही बंदरबांट
दुलारपुर पंचायत के रवि कुमार झा, अालोकानंद झा, हरि हर नाथ झा, घनश्याम चौधरी ने बताया कि पंचायत में संचालित नल जल योजना की राशि की बंदरबांट हो रही है। इतना ही नहीं वार्ड सदस्य के द्वारा गुपचुप तरीके से वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन कर लिया गया। योजना की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाती है। बावजूद कार्य में तेजी नहीं दिखाई पड़ रही है। अधिकारी अपने दैनिक प्रतिवेदन का खानापूर्ति करते हैं। बताया जाता है कि मापदंड के अनुसार पंचायतों में काम नहीं हो पा रहा है। जो काम धरातल पर किया गया है उसमें कई खामियां सामने उजागर हो रही हैं।धोई पंचायत के वार्ड दो की वार्ड प्रबंधन समिति के द्वारा खाते से राशि का उठाव कर लेने के बावजूद आज तक वार्ड में एक बूंद पानी नहीं निकल सका। कई ऐसी पंचायतें हैं जहां पाइप लाइन बिछाने के वजह से पक्की सड़क को तोड़ दिया गया है जिसके बाद संवेदक के द्वारा उसकी मरम्मत भी नहीं की गई है जिससे स्कूली बच्चों एवं वृद्ध महिला को जाने आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बीडीओ रवि सिन्हा ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की गई है। दोषी पाए जाने वाले चाहे वह पदाधिकारी हो वह संवेदक या फिर जनप्रतिनिधि उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कुछ पंचायतों में कनीय अभियंता के द्वारा नोटिस भी किया गया है।