पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News In The Preventive Conservation Workshop The Participants Organized 100 Books Of The Library

प्रिवेन्टिव कंजरवेशन कार्यशाला में प्रतिभागियों ने लाइब्रेरी की 100 पुस्तकों को किया व्यवस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्मीश्वर सार्वजनिक पुस्तकालय, दरभंगा में संरक्षण से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला दिल्ली की एक गैर सरकारी संगठन रेकग्नाइज अवेल ट्रांसफार्म हेरिटेज द्वारा प्रिवेन्टिव कंजरवेशन विषय पर आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य पुस्तकालय के कर्मचारियों तथा विरासत संरक्षण से जुड़े हुए लोगों को पुरालेखीय सामग्रियों तथा अभिलेखों के प्रिवेन्टिव कंजरवेशन के बारे में बताना था। साथ ही साथ पारम्परिक तरीके से संरक्षण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस कार्यशाला के प्रतिभागियों ने पुस्तकालय की 100 पुस्तकों को सही तरीके से व्यवस्थित किया। साथ ही साथ कई अलमीराें में पारंपरिक फ्यूमिगेंट्स रखा गया, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों ने पारंपरिक फ्यूमिगेंट्स तथा पारम्परिक अधेसिव बनाना भी सीखा।

लक्ष्मीश्वर सार्वजनिक पुस्तकालय में दुर्लभ पुस्तकें हैं संग्रहित : आविष्कार

आविष्कार तिवारी ने कहा कि लक्ष्मीश्वर सार्वजनिक पुस्तकालय में बहुत ही दुर्लभ पुस्तकें संग्रहित है, यदि इसका उचित तरीके से रख-रखाव, साफ-सफाई और प्रिवेन्टिव संरक्षण के विधियों का अनुपालन किया जाए तो पुस्तकालय की दुर्लभ पुस्तकों को लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यशाला में पुस्तकालय के कर्मचारियों, राज कुमार अग्रवाल(ट्रस्टी), विजेंद्र चौधरी, नवल दूवे, शकुंतला झा, आकांक्षा मिश्रा, विवेक कश्यप के साथ ज्यादातर युवा वर्ग ने भाग लिया, जिसमें युवा संरक्षक आरुषि मेहरा, युवा पुरातत्वविद मुरारी कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता फवाद ग़ज़ाली, इतिहासकार डा. सुशान्त कुमार, शाश्वत मिश्र, विश्वराज, अभिमन्यु झा, पूर्णिमा झा, गिरिधर गोपाल तथा चंद्रप्रकाश आदि उपस्थित थे।

जर्जर अवस्था के पुस्तकों की रख रखाव की दी गई जानकारी

संगठन के चेयर मैन, आविष्कार तिवारी ने बताया कि यह कार्यशाला पुस्तकालय में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे वे यहां रखी दुर्लभ पुस्तकों के संरक्षण का संरक्षण स्वयं कर सकेंगे। यहां के कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि जर्जर अवस्था के पुस्तकों का किस तरह रख-रखाव किया जाता है तथा समय-समय पर क्या एहतियात बरतना चाहिए। पुराने और दुर्लभ किताबों को रखने के लिए किस तरह के सामान का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह किताबों तथा दुर्लभ दस्तावेजों में होने वाली समस्याओं, उनके कारणों तथा उनके निवारण की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

खबरें और भी हैं...