पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Incidents Of Theft Are Increasing No Disclosures Are Happening

बढ़ती जा रही है चोरी की घटनाएं, नहीं हो रहे खुलासे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अब तक 2 मामलों में ही चोरी के सामान किए ग्ए बरामद,14 मामलों में ही कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित

चोरी यानी गृहभेदन की बढ़ती घटनाएं आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। नशे की लत में कम उम्र के लड़के और संदिग्ध गिरोह के सदस्य चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के हत्थे चढ़ने वाले अधिकांश चोर नशेड़ी या फिर नशा की दवा सेवन करने वाले सामने आए हैं। यह अपनी लत की पूर्ति के लिए पहले वह चोरी की छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम देते हैं। फिर ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। बीत वर्ष 2019 में चोरी यानी गृहभेदन के कुल 129 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 21 चोर गिरफ्तार हुए। लेकिन उनकी निशानदेही पर चोरी के दो मामलों में चोरी गए सामान ही पुलिस को हाथ लगे। 14 मामलों में पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित किया गया। 39 मामलों में अंतिम पर्यवेक्षण रिपोर्ट समर्पित की गई।

चोरी व गृहभेदन जैसे मामलों को दी जाएगी प्राथमिकता : आईजी

आईजी अजिताभ कुमार ने कहा कि पूर्व से हत्या, डकैती आदि जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा। अब चोरी व गृहभेदन जैसी
घटनाओं का विशेष प्राथमिकता देकर पुलिस निष्पादित करेगी। थाना स्तर पर भी जरूरत पड़ी तो समीक्षा की जाएगी।

वाहन की चोरी बनी
है बड़ी समस्या


वाहन की चोरी आज कल हर थाना क्षेत्र में हो रही है। वर्ष 2019 में वाहन चोरी के 476 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि चोरी गए 32 वाहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 44 वाहन चोरों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने 35 मामलों में आरोप पत्र समर्पित एवं 166 मामलों में अंतिम पत्र समर्पित कर किया है। इसके अलावा चोरी के 258 सामान्य मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में पुलिस ने 111 चोरों को गिरफ्तार कर 15 मामलों में चोरी के सामान बरामद किया। 60 मामलों में कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित किया है। 71 मामलों में अंतिम पत्र समर्पित किए गए हैं।
खबरें और भी हैं...