पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Instructions To Assistant Director And Manager To Inspect The Centers Of Kvp

सहायक निदेशक व प्रबंधक को केवीपी के केंद्राें का निरीक्षण करने का निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार के सात निश्चय योजना अवसर बढ़े, आगे पढ़े के तहत शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उनका क्षमता वर्धन किया जाता है। गुरुवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित कुशल युवा कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा बैठक में कुशल युवा कार्यक्रम के सहायक निदेशक एवं सहायक प्रबंधकों को जिला में संचालित केवीपी के सभी प्रशिक्षण केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केवीपी प्रबंधकों की ओर से कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों का समुचित निरीक्षण नहीं करने के चलते प्रशिक्षण केन्द्रों में ठीक से कार्य नहीं हो रहा है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए सहायक निदेशक व प्रबंधकों को चेतावनी दिया कि अगले वित्तीय वर्ष में उन लोगों को सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीपीएसएम के रैंकिंग में दरभंगा जिला का स्थान अत्यंत खराब है। उन्होंने केवीपी के सभी पदाधिकारियों को कड़ी मेहनत कर जिला के रैंकिंग में त्वरित सुधार लाने का निर्देश दिया।

डीईओ से समन्वय बनाकर स्कूलों के प्राचार्य के साथ बैठक करें, छात्रों को भेजने का आग्रह करें

डीएम ने कहा कि जिला में कौशल विकास के लिए 44 प्रशिक्षण केन्द्र स्वीकृत है। जिसमें से 5 केन्द्र अभी बंद है। कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनका प्लेसमेंट का लेवल भी असंतोषजनक है। सहायक निदेशक एवं प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि वे लोग जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय बनाकर प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ तुरंत बैठक कर विद्यार्थियों को केवीपी का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण केंद्रों में भेजने का आग्रह करें। बच्चों को जागरूक करेें कि वे कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करें। पीडी आत्मा शकील अख्तर अंसारी ने बताया कि केवीपी योजना के तहत युवकों को मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे उन्हें रोजगार का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। अत: अधिक से अधिक संख्या में छात्र प्रशिक्षण में भाग लें। कुशल युवा प्रशिक्षण केंद्रों में पशुपालन का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्रशिक्षित युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश

जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका को जिला में आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षित युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए उन्हें प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला पशुपालन पदाधिकारी को केंद्रों का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि समन्वय बनाकर बच्चों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, डीपीआरओ सुशील शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस अलका आम्रपाली, पीडी आत्मा शकील अख्तर अंसारी, जीविका प्रबंधक मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

बैठक में पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते डीएम।

जनगणना कोषांग का बीडीओ ने लिया जायजा

हायाघाट | बीडीओ राकेश कुमार ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सांख्यिकी कार्यालय में जनगणना कोषांग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोपनीय सेल में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है।
खबरें और भी हैं...