- Hindi News
- National
- Alinagar News Instructions To Organize Special Gram Sabhas In Panchayats
पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश
अलीनगर | प्रखंड के सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड कार्यालय से पत्र जारी कर सात निश्चय योजना के तहत पंचायतों में चल रहे कार्य की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने प्रखंड के सभी पंचायतों में शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। मुखिया एवं पंचायत सचिव को पत्र भेजकर ग्राम सभा के लिए प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।