पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्र नेता कन्हैया काे जदयू ने दी श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एलएनएमयू छात्र जदयू इकाई की ओर से गुरुवार को विवि कैंपस में शोक सभा कर कन्हैया काैशिक को श्रद्धांजलि दी। पटना छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया काैशिक की आत्मा की शांति के लिए उन्हें याद करते हुए फोटो पर पुष्प चढ़ाकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही हत्यारे को सजा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की गई। विश्वविद्यालय अध्यक्ष छात्र जदयू आसिफ कमाल ने कहा कि यह कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। सीएम काॅलेज पूर्व अध्यक्ष मोजम्मील रजा आजमी, प्रदेश महासचिव शफी अहमद उर्फ मिन्टू, मो. सद्दाक, पुरुषोत्तम कुमार चौधरी, प्रदेश महासचिव अश्विनी वर्मा, सौरभ कुमार, केएस काॅलेज प्रभारी अमित झा, अंशू कुमार राज, शुभम झा, गौरव कुमार, प्रदेश महासचिव सुभाष यादव, रमण वर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...