डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार काे अपनी मांगाें काे लेकर सुबह के 8 बजे करीब डेढ़ घंटे तक अाेपीडी काे बंद रखा। जैसे ही ओपीडी खुला तो एक मरीज का रजिस्ट्रेशन किया गया। उसी दाैरान जूनियर डॉक्टरों ने अाकर ओपीडी को बंद कर दिया। इस दौरान जाे भी कर्मी व मरीज पहुंचे थे, सभी को बाहर निकलना दिया गया। गेट में ताला जड़ दिया गया। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। कई मरीज तो इस बीच इलाज नहीं होते देखकर वापस अपने घर चले गए। लेकिन सुबह 9.37 बजे ओपीडी को खोल दिया गया।
हड़ताल के कारण खाली पड़ा अल्ट्रासाउंड जांच रूम।
हड़ताल के कारण एक ही मरीज का हुअा अल्ट्रासाउंड
हड़ताल के चलते रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड जांच बुधवार को नहीं हो सकी। मात्र एक ही मरीज की अल्ट्रासाउंड जांच हो सकी। वह मरीज पुलिस केस से संबंधित था। इसके बाद जो भी मरीज जांच के लिए आये उसे लौटा दिया गया। कर्मियों ने उसे गुरुवार को आने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड के लिए आई जाले की अंजली कुमारी ने बताया कि जाले नर्सिंग कॉलेज में ट्रेनिंग को छोड़कर इलाज कराने के लिए आई हूं। पेट में दर्द हाे रहा है। ओपीडी में डॉक्टर से दिखाए तो बोले कि पेट में पत्थरी हो सकती है। उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच करने के लिए कहा। लेकिन यहां आने पर पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
फिर एक अल्ट्रासाउंड मशीन हुई खराब : रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए कार्यरत दाे मशीनाें में से एक मशीन फिर से खराब हो गई।