- Hindi News
- National
- Kusheswarsthan News Kalash Procession Taken Out Between Jai Shri Ram And Jai Hanuman Jayakare
जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे के बीच निकाली गई कलश शोभायात्रा
धवौलिया गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर बुधवार सुबह कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में गाजे बाजे व घुड़सवार के साथ भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश और हनुमान की स्वरूप की झांकी निकाली गई। कलश यात्रा धवोलिया यज्ञ मंडप से आचार्य राजनारायण झा ने मुख्य यजमान बैजनाथ दास को विधिवत पूजा अर्चना के बाद सभी कलश यात्रियों धवौलिया गांव की परिक्रमा करते हुए बाजार के सुता पट्टी रोड होते हुए शिवमंदिर परिसर से चन्द्रकूप से जल भड़कर पुनः यज्ञ मंडप धवौलिया के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान, जय कुशेश्वरनाथ की गूंज से शिवनगरी गूंजता रहा। झांकी के दौरान लोग गाजे बाजे के धुन पर झूमते रहे। युवा एकता संघ धवोलिया के सदस्यों ने बताया कि इस विष्णु महायज्ञ में 1100 सौ कलश स्थापित की गई है। विभिन्न देवी देवताओं की 151 प्रतिमा बनाई गई है जो आकर्षक रूप से कलाकारों द्वारा बनाया गया है जिसमे यज्ञ स्थल के मुख्य द्वार के पूरब विशाल हनुमान जी की 25 फिट की प्रतिमा स्थापित की गई है। मौके पर युवा एकता संघ धवौलिया के हजारो सदस्य मौजूद थे।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी में कलश यात्रा में शामिल लोग।