कमला बारी की टीम ने कप पर जमाया कब्जा
बिरौल | पोखराम दक्षिणी पंचायत के नौडेगा खेल मैदान में फाइनल मैच में कमला बारी की टीम ने लदहो को 4 विकेट से हरा कर कप पर कब्जा जमा लिया। लदहाे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लदहो की टीम 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन ही बना पाई। जवाब में उतरी कमला बारी की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल किया।