पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्यूशन गई नाबालिग का अपहरण, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाले थाना अन्तर्गत एक गांव से ट्यूशन पढ़ने गई एक नाबालिग लड़की का अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता की मां ने जाले थाना में थाना क्षेत्र के जाले पश्चिमी निवासी अशर्फी साह के पुत्र सुनील कुमार साह उर्फ सोनू साह के विरुद्ध आवेदन दिया है। बताया जाता है कि बीते 22 फरवरी को घर से ट्यूशन पढ़ने गई। इसी दौरान अपहरण कर लिया गया। इसी बीच एक मोबाइल नंबर से फोन आया कि तुम्हारी बेटी सोनू के कब्जे में है। दोनों की शादी करा दो, नहीं तो तुम्हे बर्बाद कर देंगें। जब वो इसकी शिकायत करने अशर्फी साह के घर पहुंचे, तो उनके परिवार के लोगों ने इनके साथ गाली-गलौज करते हुए भगा दिया।

खबरें और भी हैं...