पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Many Cultural Events Will Be Held On 22 March At Nehru Stadium On Bihar Day

बिहार दिवस पर 22 मार्च को नेहरू स्टेडियम में हाेंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। नेहरू स्टेडियम में सरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओें की रंगारंग प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो ने कहा कि बिहार दिवस समारोह का आगाज प्रभात-फेरी से होगा। नेहरू स्टेडियम में में खेल-कूद प्रतियोगिता भी आयोजित कराया जाएगा। प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी आदि शामिल किया गया है। मौके पर हुई बैठक में सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्त्ता, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, खेल संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...