पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Mdm Time Till 120 Hm Said In 1253 Children Went Away After Eating

1.20 तक है एमडीएम का समय, एचएम ने 12.53 में कहा- बच्चे खाकर चले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी स्कूलों में हड़ताल के दाैरान मिड डे मील में गड़बड़ी से इनकार नहीं किया जा सकता है। शुक्रवार को शहर के राजकीय प्राथमिक अाैर मध्य विद्यालय बेलाशंकर में एक मामला देखने को मिला। 12.53 हाे रहा था यानी 1.20 होने में 27 मिनट बाकी थे, लेकिन स्कूल में जाने पर मध्य विद्यालय के एचएम कृष्ण कुमार झा व प्राथमिक विद्यालय की एचएम ऊषा कुमारी ने बताया कि मिड डे मील खाने के बाद अधिकांश बच्चे घर चले गए। मालूम हो कि इस स्कूल परिसर में प्राथमिक व मध्य विद्यालय दाेनाें का संचालन होता है। बाहर व अंदर देखने पर 35 बच्चे नजर आए, सभी खेल रहे थे। सभी बच्चे छोटे-छोटे थे। मध्य विद्यालय स्तर का एक भी बच्चा नजर नहीं आया। एचएम कृष्ण कुमार झा ने बताया कि मध्य विद्यालय में 303 बच्चे नामांकित हैं। शुक्रवार को 140 बच्चे उपस्थित थे। उसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय में 125 बच्चे नामांकित हैं। 85 बच्चे उपस्थित थे। बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर दोनों स्कूलों के मिलाकर 225 बच्चे उपस्थित थे तो अचानक खाना खाने के बाद 35 बच्चे ही क्यों नजर आए। मालूम हो कि शहरी क्षेत्र में प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से मिड डे मील परोसा जाता है।

प्रेमजीवर के पुरुखोपट्टी मध्य विद्यालय में एक भी बच्चा नहीं था, न ही खाना बना था

भास्कर टीम बहादुरपुर की प्रेमजीवर के पुरुखोपट्टी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय 1. 35 बजे पहुंची। विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटक रहा था। 1.42 बजे स्कूल में एक भी बच्चा नहीं था। रसोईया सुंदर देवी उपस्थित थी। बताया कि आज खाना नहीं बना है। प्रधानाध्यापक मो. अल्लामा साबरी विद्यालय आए हुए थे। कुछ देर पहले ही वे चले गए। सहायक शिक्षक मोहम्मद फजूल रहमान से छात्रों की संख्या पूछा गया तो उन्होंने कहा एचएम ही बताएंगे।

स्कूलों में मध्याह्न भोजन के संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेलाशंकर के दोनों स्कूलों में जांच करवाई की जाएगी। अनियमितता पाए जाने पर एचएम के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए 1 दिन की राशि वसूली जाएगी। उन्होंने बताया कि एडीएम संचालन का समय 12. 40 बजे से 1. 20 बजे तक है। बच्चों की संख्या अधिक होने पर कुछ समय अधिक भी दिया जाता है।
संजय कुमार देव कन्हैया, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी

प्राथमिक अाैर मध्य विद्यालय बेलाशंकर में परिसर में खेलते बच्चे।
खबरें और भी हैं...