- Hindi News
- National
- Darbhanga News Mithila Festival Will Be Celebrated In Shivram As Education Culture And Cultural Congregation Msu
शिवराम में शिक्षा, संस्कृति और सांस्कृतिक समागम के रूप में मनाया जाएगा मिथिला महोत्सव : एमएसयू
मिथिला महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व एमएसयू के विवि प्रवक्ता जय प्रकाश झा ने शनिवार को एलएनएमयू कैंपस में प्रेसवार्ता में कहा कि मिथिला महोत्सव का आयोजन शिवराम, बेनीपुर में होगा। चार दिवसीय इस महोत्सव का की शुरूआत 15 मार्च को पाग शोभायात्रा से होगी। जिसमें मिथिलांचल के कई विद्वान शामिल होंगे। छात्रों के सुनहरा भविष्य को लेकर व्याख्यान देंगे। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से शिक्षा, संस्कृति और सांस्कृतिक समागम के रूप में मनाया जाएगा। उद्घाटन सत्र में एलएनएमयू के सीनेट सदस्य डॉ. नारायण झा, चिकित्सक डॉ. उत्सव राज एवं बेनीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सीएम कॉलेज के प्रो. इंदिरा झा, मैथिल कवि डॉ. रोबिन खान, मनीष कमल झा आदि रहेंगे। ये सभी क्षेत्र और छात्र के विकास के लिए विचार रखेंगे। छात्रों का शिक्षा और रोजगार प्राप्ति को लेकर ध्यान आकर्षित करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से मिथिला प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा। छात्र संसद सह संवाद का आयोजन 29 मार्च को होगा। समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 5 अप्रैल को किया जाएगा। जिसमें मिथिलांचल के कई गीतकार, गायक व कलाकार शामिल होंगे। साथ ही मिथिलांचल के विकास के साथ युवाओं को रोजगार के संबंध में भी गंभीर रूप से चर्चा होगी। अंगद भारती व केशव मैथिल ने कहा
सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रहा है। इसलिए मिथिला महोत्सव में मिथिलांचल के कई नामचीन हस्ती आएंगे। ये सब छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य को लेकर उनको आगे बढ़ने का मार्ग बताएंगे। मौके पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्य मनीष कुमार, वेदांत वत्स, दुर्गानंद राय, आदर्श पाठक, सुरेंद्र झा, मिथिला महोत्सव के उपाध्यक्ष रघुनाथ भगत, हीरो यादव, सुनील कुमार झा उर्फ मोती बाबू, कारी झा, कमलेश शर्मा, कैलाश आदि मौजूद थे।
मिथिला महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता करते एमएसयू के छात्र नेता।