राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन का विधायक ने किया उद्घाटन
सदर पीएचसी स्थित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन का उद्घाटन नगर विधायक संजय सरावगी
ने किया। केंद्र पर सप्ताह के सभी दिन सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे तक बच्चों को टीका दिया जाएगा । नगर विधायक संजय सरावगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रजनन और बच्चों के स्वास्थ्य से पर ध्यान देता है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार करने के लिए सरकार का लगातार प्रयास है। इसके तहत संक्रामक और गैर-संक्रामक बीमारियों के दोहरे बोझ से निपटने के साथ ही जिला और उप जिला स्तर पर बुनियादी ढ़ांचा सुविधाओं में सुधार किया गया है। डीआईओ डॉ. एएन मिश्रा, स्वास्थ्य प्रबंधक रेवती रावण, बीसीएम नीतेश सहाय, विशाल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
शहरी स्वास्थ मिशन का उद्घाटन करते विधायक।