3 सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत रतनपुर पंचायत में पीडब्लूडी सड़क से तेज नारायण ठाकुर के घर तक, पीडब्ल्यूडी सड़क से नथुनी ठाकुर के घर तक तथा केवल रावत के घर से अरुण रावत के घर तक तीनों सड़क का शिलान्यास विधायक जीवेश कुमार ने किया । ज्ञात हो इन सभी सड़कों के निर्माण के लिए साढ़े दस लाख रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई है। शिलान्यास सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उत्तर बिहार में इकलौता जाले ही ऐसा विधानसभा है जहां 17.5 किलोमीटर नाला सह सड़क पर बन रही है। कमतौल में भी 5.50 किलोमीटर नाला सह सड़क निर्माण की पथ निर्माण विभाग ने स्वीकृति की है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र के प्रभारी महेश्वर ठाकुर ने की। संचालन कमतौल मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। अरूण श्रीवास्तव, राधा मोहन ठाकुर, भोला ठाकुर, विनोद ठाकुर, संजीव कुमार चौधरी, झा अविनाश कश्यप, राम इकबाल माझी, रंजीत झा, विष्णु महतो, श्याम भारद्वाज, संजीत यादव, गणेश दास, राणा रणधीर कुमर, नीतेश मंडल, अनिल ठाकुर आदि उपस्थित थे।