- Hindi News
- National
- Ghanshyampur News Neighbor Attacked On Suspicion Of Giving Information To Police
पुलिस को सूचना देने के शक में पड़ोसी पर हमला
होली के दिन थाना क्षेत्र के नवटोल गांव में अवैध रूप से शराब बेचने में संलिप्त लक्ष्मण मंडल के यहां पड़े छापे में पुलिस को सूचना देने के शक में लक्ष्मण मंडल ने अपने परिजनों के साथ अपने पड़ोसी अरुण मंडल के परिजनों पर धारदार हथियार के साथ हमला कर दिया। अरुण मंडल समेत उसके पांच परिजनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मरीजों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने कहा कि नवटोल गांव में लक्ष्मण मंडल के यहां पुलिस की छापेमारी हुई थी। लक्ष्मण मंडल को शक था कि पड़ोसी अरुण मंडल का बेटा ने पुलिस को शराब बेचने की सूचना दी है। इसीलिए पुलिस के वहां से हटते ही लक्ष्मण मंडल ने परिजनों के साथ अरुण मंडल और उसके परिजन के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि छापेमारी के क्रम में पुलिस ने एक शराब पीए हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।