पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Nikah Fixed Relationship With Girlfriend Again Now Nikah Read In Police Station

निकाह तय कर प्रेमिका से बनाया संबंध फिर मुकरा, अब थाने में पढ़ा गया निकाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्यार परवान चढ़ा, निकाह करने की बात तय हुई। बिना निकाह के ही होने वाले पति प|ी में शारीरिक संबंध बनने लगे। अचानक दहेज का मामला समाने आने पर निकाह से लड़का पक्ष ने इनकार कर दिया। पीड़िता न्याय के लिए महिला थाना पुलिस पहुंची। लेकिन रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी व पूर्व पार्षद व समाजसेवी रीता सिंह ने थाने पर ही सामाजिक स्तर मामले का निष्पादन करते हुए दो टूटे रिश्ते को जोड़ने का काम किया। रिश्ता टूटते देख पीड़िता ने शनिवार को महिला थानाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए तीन लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया। महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने के बजाए लड़के वालों को बुलाकर सामाजिक स्तर पर पहल शुरू की। पूर्व पार्षद रीता सिंह ने भी इसमें सहयोग किया। दोनों पक्षों में रजामंदी के बाद खाजासराय मस्जिद के इमाम मो. लुफ्तुल्लाह को बुलाया गया। इमाम ने निकाह पढ़वाते हुए टूटे रिश्ते को नई डोर में बांधने का काम किया। इसके गवाह आसपास की मुस्लिम महिलाएं सहित कई लोग बने। निकाह का मेहर भी लड़के ने 21 हजार 786 रुपए तय कर निकाह पढ़ा।

लड़की के पिता जब लड़के के घर पहुंचे तो मांगने लगा दहेज

बहेड़ा के शिवराम सुपौल गांव की एक लड़की शिकायत लेकर महिला थाना शनिवार को पहुंची। आवेदन में पीड़िता ने कहा कि उसकी बहन के देवर मो. मुन्ना पर निकाह का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। वह बहेड़ा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव कर रहने वाला है। दोनों ने निकाह करने का निर्णय लेते हुए अपने अभिभावकों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मुन्ना के पिता मो सुलेमान, भाई यूनुस एवं रिश्तेदार मो सईद ने लड़की के पिता से निकाह की तिथि तय करने को आने को कहा। जब लड़की के पिता बेटी की निकाह के लिए मुन्ना के घर पहुंचे तो लड़के के पिता ने दहेज के रूप में दो लाख की मांग की। नहीं देने पर निकाह से इनकार कर दिया।

महिला थाना पर निकाह पढ़ाते मौलाना।
खबरें और भी हैं...