- Hindi News
- National
- Darbhanga News Nitin Anuj And Manas Among 100 Best Students Of Mathematics
नितिन, अनुज और मानस गणित के 100 सर्वश्रेष्ठ छात्रों में शामिल
सीबीएसई की ओर से आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज की मेधा सूची जारी कर दी गई है। सूची में बिहार झारखंड के लगभग 1500 विद्यालयों से 100 छात्रों का चयन किया गया है। इन सौ विद्यार्थियों की सूची में दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल के 10वीं के तीन छात्र नितिन मिश्रा, मानस अग्रवाल और अनुज कुमार शामिल हैं। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. लाल मोहन झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से सीबीएसई से मान्यता प्राप्त लगभग 20000 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। सीबीएसई के हर क्षेत्रीय सेंटर ने बिहार झारखंड के 100 विद्यार्थियों की अलग-अलग सूची जारी की है। प्राचार्य डाॅ. एमके मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार झारखंड के 62 जिलों के 100 अव्वल छात्रों में तीन छात्रों का एक ही विद्यालय से सूची में शामिल होना निश्चित ही गौरव का विषय है। चेयरमैन डॉ. झा ने छात्रों की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया।
नितिन मिश्र। अनुज कुमार। मानस अग्रवाल।