पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर घर नल जल योजना से आपूर्ति नहीं हो रही है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार पवन के निर्देश पर त्रिसदस्यीय जांच टीम ने शनिवार को पोहद्दी पश्चिमी पंचायत की विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया एवं उसकी गुणवत्ता की जांच की। पोहद्दी पंचायत के ही विनय कुमार झा ने पंचायत के 8 वार्डों में विभिन्न विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अनियमितता की शिकायत स्थानीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में परिवाद पत्र दायर कर की थी।

उक्त आलोक में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बीडीओ विनय मोहन झा से जवाब तलब किया था। बीडीओ ने उक्त नोटिस के आलोक में तकनीकी सहायक एवं पंचायत सचिव को मामले की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया था।

जांच में गली एवं नाली योजना संतोषजनक पाई

जांच दल के तीनों सदस्यों ने सभी योजनाओं का स्थल निरीक्षण करते हुए उसकी लंबाई ,चौड़ाई ,ऊंचाई ,मोटाई की विस्तृत जांच की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में पूछने पर जांच टीम के सदस्यों ने कहा कि गली एवं नाली योजना को संतोषजनक कहा जा सकता है लेकिन जल नल योजना के तहत जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत एक बहुत ही गंभीर मामला है।

खबरें और भी हैं...