- Hindi News
- National
- Darbhanga News Nutritional Funds Of Anganwadi Will Go To Parents39 Account
आंगनबाड़ी के पोषाहार के पैसे अभिभावकों के खाते में जाएंगे
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं उससे बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने के संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक की गई है। सरकार के निर्देश के आलोक में डीएम डॉ. त्यागराजन एस एम की ओर से जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालय सहित, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था तत्काल स्थगित रहेगी। परंतु मध्याह्न भोजन की राशि की गणना कर सीधे संबंधित छात्र के खातों में 31 मार्च से पहले जमा करा दी जाएगी। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। परंतु आंगनवाड़ी केंद्र से लाभुक महिलाओं को टेक होम राशन दिए जाने की व्यवस्था जारी रहेगी तथा बच्चों के भोजन की राशि की गणना कर यह राशि सीधे संबंधित अभिभावकों के बैंक खाते में 31 मार्च के पहले जमा करा दी जाएगी। वहीं 22 मार्च को प्रस्तावित बिहार दिवस का आयोजन भी स्थगित कर दिया गया है। बिहार दिवस के आयोजन के लिए अगली तिथि का निर्धारण बाद में किया जाएगा। खेलकूद से संबंधित सभी तरह के आयोजन व सांस्कृतिक महोत्सव स्थगित रखे जाएंगे।